Etawah Auraiya News: पौधा तोड़ते समय छत से गिरी महिला, घायल

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: गांधी नगर में एक महिला अपने रिश्तेदार के घर पर मनी प्लांट का पौधा तोड़ते समय छत से गिर गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे पचास शैय्या अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दी गई। महिला औरैया के गांव शेखुपुर की निवासी हैं।

Etawah Auraiya News: पौधा तोड़ते समय छत से गिरी महिला, घायल

Etawah Auraiya News: बकेवर। भरथना रोड स्थित गांधी नगर में रिश्तेदारी में आई महिला छत पर लगे मनी प्लांट का पौधा तोड़ते समय छत से गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए पचास शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, औरैया के एवरा कटरा के गांव शेखुपुर निवासी किरण देवी पत्नी कमलेश 45 बर्ष अपने रिश्तेदार के यहां आई थीं। बताया गया कि वह घर की छत पर लगे मनी प्लांट का पौधा तोड़ने गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़ीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।