जंक्शन से तीन बच्चों सहित युवक के साथ लापता हुई महिला

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा। पति के साथ पंजाब से लौटकर आ रही एक महिला अपने तीन बच्चों के

जंक्शन से तीन बच्चों सहित युवक के साथ लापता हुई महिला

इटावा। पति के साथ पंजाब से लौटकर आ रही एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को एक युवक अपने साथ लेकर चला गया है। जीआरपी थाने में पति ने मामले की शिकायत कर पत्नी और बच्चों की बरामदगी की मांग की है। मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के नगला शीश निवासी 27 वर्षीय सुलेखा अपने पति सतीश के साथ पंजाब के भठिंडा-मानसा क्षेत्र में स्थित एक मुर्गी फार्म पर काम करती थी। सतीश ने बताया कि करीब आठ दिन पहले उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों और मोहित ठाकुर नामक युवक को साथ लेकर पंजाब आई थी।

पत्नी ने मोहित को अपनी सहेली का भाई बताते हुए उसे काम पर लगवाने की बात कही थी। सतीश ने बताया कि मोहित रसूलाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। 30 मई की सुबह वह पत्नी, मोहित और तीन के साथ मानसा (पंजाब) से फरक्का एक्सप्रेस द्वारा इटावा के लिए रवाना हुए थे। 31 मई की सुबह करीब 3:53 बजे सभी लोग इटावा रेलवे स्टेशन पर उतरे और वेटिंग हॉल की ओर पहुंचे। इसी दौरान वह टॉयलेट चला गया। लौटकर देखा तो पत्नी सुलेखा, तीन से सात साल की बेटी दुर्गा, सुरभि और मस्त मौली वहां नहीं थे। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर उसने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में सुबह 4:06 बजे पत्नी बच्चों के साथ प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दिखाई दी। पति का आरोप है कि इसके बाद मोहित ठाकुर उन्हें अपने साथ लेकर कहीं चला गया। जीआरपी ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला व बच्चों की तलाश की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।