इटावा में मायके जा रही महिला को सम्मोहित कर बदमाश ले गए जेवर

इटावा में मायके जा रही महिला को सम्मोहित कर बदमाश ले गए जेवर

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - क्षेत्र में दो युवकों ने एक महिला को बातचीत के बहाने सम्मोहित कर उसके कीमती जेवरात चुरा लिए। महिला अपने मायके जा रही थी जब बदमाशों ने उसे रोका और जेवरात देने के लिए मजबूर किया। घटना के बाद महिला ने...

Oct 16, 2025 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों ने एक बार फिर चालाकी और सम्मोहन जैसी तरकीब का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया। मायके जा रही एक महिला को रास्ते में रोककर दो युवकों ने उससे बातचीत के बहाने उसका विश्वास जीता और कथित रूप से सम्मोहित कर उसके कीमती जेवरात लेकर भाग गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।बकेवर क्षेत्र के चटोरपुरा गांव की निवासी सीता देवी पत्नी राजेश कुमार बुधवार की दोपहर अपने मायके ग्राम सीपुरा जा रही थीं। वह पहले टेम्पो से निकलीं और बम्बा के पास उतरकर पैदल ही सीपुरा की ओर बढ़ने लगीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब वह भारत गैस एजेंसी के पास मलूपुरा के मोड़ पर पहुंची, तभी वहां पहले से खड़ी एक बाइक पर दो युवक मौजूद दिखे। महिला ने बताया कि दोनों युवकों ने उसे रोका और बातचीत शुरू कर दी। शुरुआती बातों के बाद युवकों ने ऐसी बातचीत की, जिससे पीड़िता को कुछ समझ ही नहीं आया। वह उनके प्रभाव या कथित सम्मोहन की स्थिति में आ गई। उसने अपनी जनजीर, दो सोने की अंगूठियां और कान के झाले उतारकर उन्हें सौंप दिए। युवकों ने जेवर हाथ में लेते ही बिना किसी हंगामे या जोर-जबरदस्ती के बाइक स्टार्ट की और हाईवे की दिशा में निकल गए। घटना के तत्काल बाद भी महिला कुछ समय तक भ्रमित अवस्था में ही अपने मायके सीपुरा पहुंचीं। वहां पहुंचकर जब उसे जेवरों के गायब होने का अहसास हुआ तो पूरी घटना अपने पिता रामशंकर और भतीजे अनिल कुमार को बताई। परिजनों ने उन्हें तुरंत थाने ले जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित मार्गों पर सुराग तलाशे जा रहे हैं।