बिजली मीटर टूटने का विरोध करने पर महिला से मारपीट

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

बकेवर के आदर्श नगर मोहल्ले में काजल ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर से भूसा ले जा रहे कुछ लोगों ने उसके घर के बाहर बिजली का मीटर तोड़ दिया। नया मीटर लगाने पर गाली-गलौज करते हुए पिता-पुत्रों ने हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

बिजली मीटर टूटने का विरोध करने पर महिला से मारपीट

बकेवर। मोहल्ला आदर्श नगर निवासी काजल ने थाना में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लोग ट्रैक्टर से भूसा लेकर उसके घर के सामने से निकल रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर लगा बिजली का मीटर टूट गया। जब महिला ने नया मीटर लगवाने की बात कही तो वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता-पुत्रों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए 50 शैया अस्पताल भेजा।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर जगमोहन, बृजमोहन और नरसिंह निवासी आदर्श नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।