इटावा में दहेज के लिए महिला को मारपीट कर गंभीर हालत में मायके में छोड़ा, मुकदमा दर्ज

Dec 11, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - महिला नीशू को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर गंभीर अवस्था में छोड़ दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। नीशू की शादी 19 अप्रैल 2024 को हुई थी, लेकिन पति और ससुराल ने अतिरिक्त दहेज की मांग की।

इटावा में दहेज के लिए महिला को मारपीट कर गंभीर हालत में मायके में छोड़ा, मुकदमा दर्ज

महिला को मारपीट कर उसे गंभीर अवस्था में मायके में छोड़ दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला लाले निवासी सुनीता देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नीशू की शादी 19 अप्रैल 2024 को सैफई के नवलपुरा निवासी सौरभ यादव पुत्र विजय बहादुर के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने लगभग चार लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये का सामान दिया था। इसके बावजूद पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग लगातार करते रहे और मांग पूरी न होने पर नीशू को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

8 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे आरोपियों ने मिलकर नीशू की पिटाई की और उसे गंभीर हालत में छोड़कर चले गए। होश में आने पर नीशू ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।