ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय संयोजक बनने पर विकास भदौरिया का स्वागत

क्षेत्रीय संयोजक बनने पर विकास भदौरिया का स्वागत

इटावा। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास भदौरिया को भारतीय जनता पार्टी कानपुर...

क्षेत्रीय संयोजक बनने पर विकास भदौरिया का स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाFri, 30 Jul 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

इटावा। संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास भदौरिया को भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है । श्री भदौरिया के क्षेत्रीय संयोजक बनने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें बधाई दी है। सूर्या सिंह, नीतू सिंह , अनुपम सिंह तथा वीर सिंह ने उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया। विकास भदोरिया इससे पूर्व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तथा जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसका भली-भांति निर्वहन करेंगे और पार्टी की रीति नीति तथा कार्यक्रम आम जनता तक पहुंचाएंगे। लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें