एक सप्ताह में घरों तक पानी पहुंचाने के निर्देश, एई ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

ग्राम पंचायत बम्होरा हुमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में नमाम गंगे योजना के तहत बनी पानी की टंकी की सप्लाई घरों में न पहुंचने की शिकायत की गयी है। जल निगम के एई ने निरीक्षण किया और ठेकेदार को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर सभी घरों को पानी की टोटी पहुंचाई जाए।

एक सप्ताह में घरों तक पानी पहुंचाने के निर्देश, एई ने किया निरीक्षण

महेवा। ग्राम पंचायत बम्होरा हुमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में नमाम गंगे योजना के तहत बनी पानी की टंकी की सप्लाई घरों में न पहुंचने की शिकायत की गयी है। मामले में जल निगम के एई ने अपनी टीम के साथ ग्राम टिलीटिला में जाकर मौके पर निरीक्षण किया।

निरीक्षण का विवरण

उन्होंने संबंधित ठेकेदार को सभी घरों को चिन्हित कर योजना से जोड़ने के निर्देश दिये। घरों में एक सप्ताह के अंदर पानी की टोटी पहुंचने के दिशा निर्देश दिए जिन घरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच रहा है तथा टंकी पर रहने वाले ऑपरेटर से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू रखने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर नहर की क्रॉसिंग के बाद नहर के उस पार वाले ग्रामों में भी पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर मनोज यादव, जयपाल, मुन्नू नागर, अनिल दोहरे, रामाधार, नरेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

पानी की टंकी की स्थिति

एई उमेश चौहान ने बताया की ग्राम उझियानी में बनी पानी की टंकी पर थोड़ा सा कार्य शेष है जो अति शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा, वहीं ग्राम भटपुरा सुनबरसा में बनी पानी की टंकी को भी शुरू कराया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम मनियामऊ और महिपालपुर में भी निरीक्षण कर पानी की व्यवस्था सुचार रूप से संचालित की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

ग्राम टिलीटिला में पानी की सप्लाई कब शुरू होगी?
घर में एक सप्ताह के अंदर पानी की टोटी पहुंचने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।