इटावा में एएसडीडी सूची पढ़ेंगे बीएलओ, हेल्पडेस्क भी बनेगी
Etawah-auraiya News - निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर का कार्य चल रहा है, इसमें 18 निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर का कार्य चल रहा है, इसमें 18

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर का कार्य चल रहा है, इसमें 18 जनवरी को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। इन बीएलओ के पास मतदाता सूची का ड्राफ्ट होगा जिसको पढ़कर सुनाया जाएगा और मतदाताओं को दिखाया भी जाएगा। इसके साथ ही इस बार बीएलओ को एएसडीडी सूची भी दी गई है और बूथ पर भी बीएलओ एएसडीडी सूची पढ़कर सुनाएंगे। इस सूची में एब्सेंट, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं के नाम शामिल है। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर हेल्पडेस्क भी बनाई जाएगी। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सभी बीएलओ को निर्धारित समय से बूथ पर बैठने के लिए कहा है।
रविवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच बीएलओ बूथों पर बैठे रहेंगे। उन्होंने बताया है कि मतदाता इस सूची का अवलोकन करें और यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं है वे फार्म 6 भर सकते हैं। इसी तरह जो युवा 1 जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं। वे प्रारूप 6 के साथ घोषणा पत्र भरकर जमा कर दें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होने बताया कि इसी तरह संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरना पड़ेगा। यह सभी फार्म बीएलओ के पास उपलब्ध रहेंगे। इस बीच बीएलओ नो मेपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस वितरण का कार्य भी कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



