Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsVoter Mapping Progress 88 27 Work Completed in Etawah District
इटावा में गणना प्रपत्र भरने का काम 88 फीसदी पूरा

इटावा में गणना प्रपत्र भरने का काम 88 फीसदी पूरा

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - गणना प्रपत्रों का काम तेज़ी से चल रहा है, इटावा विधानसभा क्षेत्र में 88.27 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 2003 की मतदाता सूची से मिलान करने के बाद कुछ मतदाताओं को सी कैटेगरी से ए या बी कैटेगरी में ट्रांसफर किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पारदर्शिता और नियमों के अनुसार काम करने का निर्देश दिया।

Dec 04, 2025 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

एसआईआर का काम चल रहा है, गणना प्रपत्र जमा किए जा रहे हैं। इस कार्य में तेजी आई है और गुरुवार को जिले में 88.27 फीसदी काम पूरा हो गया है। शेष काम भी जल्द पूरा करने की कवायद चल रही है। इसे लेकर गुरुवार को इटावा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को विकास भवन में बुलाया गया और वहां मैपिंग का कार्य कराया गया। सुबह से लेकर शाम तक यह कार्य चलता रहा। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान ना हो पाने के कारण कुछ मतदाताओं के नाम सी कैटेगरी में दर्ज हो गए थे, अब 2003 की वोटर लिस्ट में उनके या परिवारीजनों के नाम मिल गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब उनको एसआईआर की केटेगरी ए अथवा बी कैटेगरी में ट्रांसफर किया जा रहा है। यह विकल्प पहले खुला नहीं था। इसलिए यह काम नहीं हो पाया, लेकिन साइट पर यह विकल्प खुल जाने के कारण अब मैपिंग कराई जा रही है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में पहुंचकर बीएलओ से इस संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस काम को इस तरह से किया जाए जिससे पूरी पारदर्शिता रहे और काम नियमों के अनुसार हो। उन्होंने यह भी कहा की मैपिंग के कार्य को ध्यान पूर्वक करें ताकि किसी तरह की गलती ना हो और लापरवाही भी ना बरती जाए। इस कार्य के लिए बीएलओ के साथ ही सुपरबाइजर और संबंधित अधिकारियों को भी बुलाया गया था।