इटावा में भाजपा की पूर्व प्रत्याशी को भी नो मेपिंग का नोटिस
Etawah-auraiya News - इटावा में, 2003 की मतदाता सूची से मेपिंग न हो पाने के कारण 137,500 मतदाताओं को नो मेपिंग नोटिस भेजे गए हैं। इनमें पूर्व भाजपा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया भी शामिल हैं, जिन्हें अपने कागजात जमा करने के लिए डीपीआरओ कार्यालय जाना पड़ा। कई मतदाता दस्तावेज़ों की कमी के कारण परेशान हैं।

इटावा, संवाददाता। एसआईआर के चलते जिन मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मेपिंग नहीं हो पा रही है उन्हें नो मेपिंग के नोटिस भेजे गए हैं । इन नोटिसों की सुनवाई भी 41 स्थानों पर चल रही है। खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की एक पूर्व प्रत्याशी को भी नो मेपिंग का नोटिस भेजा गया है। अब वे अपने कागजात लगा रहीं हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में इटावा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रहीं कमलेश कठेरिया को नो मेपिंग का नोटिस भेजा गया है । उनका वोट प्राइमरी पाठशाला कटरा बाल सिंह में है जो बूथ नंबर 230 है।
एसआईआर के दौरान इन्होंने गणना प्रपत्र भरा था लेकिन जब मेपिंग की गई तो 2003 की मतदाता सूची से उनके नाम की मेपिंग नहीं हो पाई। इसके लिए इन्हें नोटिस दिया गया है। इस नोटिस के जवाब में जरूरी कागजात लगते हैं । कमलेश कठेरिया को दिए गए नोटिस की सुनवाई एईआरओ का उत्तरदायित्व संभाल रहे जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह के कार्यालय में होनी थी। इसे लेकर कमलेश कठेरिया अपने कागजातों के साथ डीपीआरओ के कार्यालय में पहुंची और नोटिस में मांगे गए कागजात जमा किए हैं। कागजात जमा करने की फोटो भी की जा रही है। जिले में 137500 मतदाताओं को नो मेपिंग के नोटिस दिए गए हैं और उनमें कुछ महत्वपूर्ण लोग भी शामिल हैं। जिनमें एक नाम कमलेश कठेरिया का भी सामने आया है । हालांकि इस तरह के नोटिस में कागजात लगाने में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नो मेपिंग के नोटिस के जवाब में कागजात लगाने पहुंचे राहत ने बताया कि उन्हें जन्म तिथि को लेकर हाई स्कूल के कागजात लगाने हैं । उनके पास हाई स्कूल की मार्कशीट है लेकिन उसमें जन्मतिथि दर्ज नहीं है। जन्मतिथि हाई स्कूल की सनद में दर्ज है और उनकी सनद जल गई है। अब वे परेशान है कि वह अपनी जन्मतिथि को लेकर कौन से कागजात लगाएं ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


