Etawah Auraiya News: विश्वकर्मा पूजा पर 17 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा
Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। विश्वकर्मा पूजा व शोभायात्रा समिति की प्रथम बैठक में तैयारियों पर मंथन किया गया।

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। विश्वकर्मा पूजा व शोभायात्रा समिति की प्रथम बैठक में तैयारियों पर मंथन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से रामगोपाल झा को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्व जलधारी लाल के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सिद्धार्थपुरी रामलीला तिराहा से निर्धारित समय पर शुरू होकर मुख्य बाजार, रेलमंडी और रेलवे स्टेशन होते हुए लुधपुरा तिराहा पहुंचेगी।समिति अध्यक्ष सुमित अज्जू शर्मा और महामंत्री उमाशंकर शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बैठक में रामप्रकाश शर्मा दीवान, नंदू शर्मा लाला, महेश शर्मा, महानंद शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, ओम भगवान शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, डब्लू शर्मा, आमोद शर्मा, पप्पू, मनोज शर्मा, विनय, पवन, ऋषि और दीपक रहे।


