इटावा में सिपाही को जबरन रिश्वत देने के प्रयास की जांच शुरू

Feb 28, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। वीडियो में कांस्टेबल ललित कुमार को अवैध खनन की अनुमति के लिए रिश्वत देने की कोशिश की जा रही है। कांस्टेबल ने पैसे लेने से मना किया और घटना की लिखित शिकायत अधिकारियों को दी। जांच शुरू हो गई है।

इटावा में सिपाही को जबरन रिश्वत देने के प्रयास की जांच शुरू

सोशल मीडिया पर एक सिपाही से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। वीडियो 17 फरवरी की रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है, जिसमें इकदिल थाना की चौकी चितभवन पर तैनात कांस्टेबल ललित कुमार के साथ कुछ लोगों का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी की रात कांस्टेबल ललित कुमार चौकी चितभवन पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रितिक शर्मा, अवधेश दीक्षित, सहदेव डीलर और धर्मेंद्र यादव चौकी पर पहुंचे।

आरोप है कि इन लोगों ने मिट्टी खनन और उसके परिवहन की अनुमति दिलाने के नाम पर कांस्टेबल को धनराशि देने का प्रयास किया। कांस्टेबल ललित कुमार ने बार-बार पैसे लेने से स्पष्ट इंकार किया और अवैध खनन की अनुमति देने से भी मना कर दिया। इसके बावजूद आरोपियों ने जबरन उनके हाथ में रुपये देने की कोशिश की और इस दौरान घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटनाक्रम के दौरान संबंधित व्यक्तियों ने कांस्टेबल पर दबाव बनाने के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। बाद में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र यादव एक अन्य व्यक्ति के साथ मौके पर पहुंचा, जो कथित रूप से नशे की हालत में था और उसने भी अभद्रता की। कांस्टेबल ने सुरक्षा और साक्ष्य के तौर पर स्वयं भी घटना का वीडियो बना लिया। अगले दिन 18 फरवरी को कांस्टेबल ललित कुमार ने पूरे मामले की लिखित शिकायत अधिकारियों को दी, जिस पर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि कांस्टेबल को धनराशि देकर फंसाने और दबाव बनाने का प्रयास किया गया, जबकि कांस्टेबल ने रिश्वत लेने से साफ इंकार कर दिया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।