इटावा में सरकारी भू विवाद पर कब्जे को लेकर मारपीट व फायरिंग से दहशत

Feb 28, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - गांव केस्त के पास सरकारी भू पर कब्जे को लेकर विवाद हिंसक हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इटावा में सरकारी भू विवाद पर कब्जे को लेकर मारपीट व फायरिंग से दहशत

थाना क्षेत्र के गांव केस्त के पास सरकारी भू पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट और हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगला इंछा निवासी प्रियंका यादव पत्नी आधार यादव उर्फ जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कटहरी निवासी आशू भदौरिया और कैस्त निवासी शैलेन्द्र कुमार अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ अवैध असलहों से लैस होकर उक्त जमीन पर कब्जा करने पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलने पर उनके पति आधार यादव परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना में आधार यादव घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सीओ आयुषी सिंह और थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग यादव को भी मौके पर बुलाया गया। जांच में सामने आया कि विवादित भू सरकारी है और इस संबंध में उच्च न्यायालय में चल रहा मामला पूर्व में खारिज हो चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।