उत्तमपुरा में दो पक्ष भिड़े, सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
सैफई के ग्राम उत्तमपुरा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैफई। थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तमपुरा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कुल सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
एक पक्ष से बृजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब आठ बजे गांव के जयचन्द्र, शीलू और प्रशान्त गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में बृजेश, उनके पिता सुरेश चन्द्र और पुत्री दीक्षा घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
दूसरे पक्ष का आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष से सरिता देवी पत्नी जयचन्द्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनके पति जयचन्द्र डेरी से दूध डालकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में श्यामवीर, पवन, विकास और दिनेश ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि जान बचाकर घर पहुंचे जयचन्द्र पर आरोपियों ने घर के बाहर भी हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गए। बचाने पहुंचीं सरिता और उनकी जेठानी अनीता के साथ भी मारपीट की गई। घायल जयचंद्र का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


