Etawah Auraiya News: दो पक्षों में मारपीट दोनों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: 26 अगस्त को नगला खादर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। रविंद्र कुमार ने अपनी बेटी और बेटों के साथ युवक द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत की। विक्रम सिंह ने भी दूसरी तरफ से शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उसे घेरकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Etawah Auraiya News: दो पक्षों में मारपीट दोनों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के नगला खादर गांव में 26 अगस्त को दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी जिया और पुत्र शिवम व समीर गांव कछपुरा स्थित एक गार्डन में थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने तीनों के साथ मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के विक्रम सिंह ने शिवम, समीर, उनके एक साथी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विक्रम का आरोप है कि वह देर शाम निमंत्रण से लौट रहा था। रास्ते में शिवम और समीर ने अपने साथी व कुछ अज्ञात लोगों के साथ उसे घेर लिया और मारपीट की। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: दो पक्षों में मारपीट दोनों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज