पिता-पुत्र को पीटने पर रिपोर्ट दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाभरथना के गांव जारपुरा में योगेश शर्मा और उसके बेटे हिमांशु पर 11 जून को पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

भरथना। गांव जारपुरा निवासी योगेश उर्फ भोले पुत्र इंद्रपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने पुत्र हिमांशु के साथ खेत से काम करके घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के मोहित कुमार उर्फ रीपू, राजीव और संजीव ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


