बारात चढ़ने के दौरान दुल्हन के भाई को पीटा, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी
भरथना के एक गांव में बारात के दौरान दुल्हन के भाई के साथ दो नामजदों ने मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी बारातियों के साथ गाली-गलौज करने आए और बाद में भी धमकियाँ दे रहे हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन आरोपी फिर से लौटे।

भरथना। क्षेत्र के एक गांव में बारात के दौरान गांव के दो नामजदों ने दुल्हन के भाई से मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण
गांव निवासी युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को उसकी बहन की बारात आई थी। बारात चढ़ने के दौरान गांव के ही दो नामजद अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे और बारातियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर मौजूद महिलाओं को समझाकर स्थिति शांत कराई और छीनी गई बाइक भी वापस दिलाई। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपी दोबारा लौटे और बारात न चढ़ने देने की धमकी देते हुए फिर से गाली-गलौज करने लगे। दोबारा सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह विवाह संपन्न कराया गया।
पीड़ित का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


