Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsVillagers Protest Against Poor Sanitation in Jagsaura Village
इटावा में गंदगी से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

इटावा में गंदगी से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

संक्षेप: Etawah-auraiya News - जगसौरा गांव में गंदगी की समस्या के चलते ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शिकायतों के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है, जिससे संक्रमणजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल्द सफाई की मांग की, जबकि पंचायत अधिकारी ने काम जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

Tue, 4 Nov 2025 11:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

क्षेत्र के जगसौरा गांव में लंबे समय से गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई, जिससे पूरे गांव में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। ग्रामीण कपिल कुमार, रमेश कुमार, सतीश चंद्र, माया देवी, सावित्री समेत अन्य लोगों ने बताया कि गांव की नालियां महीनों से साफ नहीं हुई हैं। गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है और संक्रमणजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने कहा कि पिछले माह संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया था, फिर भी उनके गांव में सफाई नहीं कराई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में सफाई कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में सफाई का कार्य रोस्टर के अनुसार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम भेजकर गांव में सफाई कार्य कराया जाएगा ताकि लोगों को गंदगी से होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।