उतरई में जलनिकासी ठप, गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

उतरई में जलनिकासी ठप, गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - फोटो-7 साफ सफाई न होने पर विरोध प्रदर्शन करते नाराज ग्रामीणजसवंतनगर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के गांव उतरई में जलनिकासी की समस्या गहराने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। घरों से निकलने वाला गंदा पानी...

Nov 20, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

फोटो-7 साफ सफाई न होने पर विरोध प्रदर्शन करते नाराज ग्रामीण जसवंतनगर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के गांव उतरई में जलनिकासी की समस्या गहराने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों और मुख्य रास्ते पर भर जाने से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान तुरंत नहीं हुआ तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नालियां जाम हैं और कई गलियां क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी जमा होकर दुर्गंध फैला रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। गीतादेवी, मुन्नी देवी, मीरा देवी, चरण देवी, अंजली, सोनम, नेहा, वीना, शैलेन्द्र कुमार, विजय कुमार, विवेक कुमार, राजू समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार प्रधान और अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बजट न होने का हवाला देकर हर बार टाल दिया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते से गुजरते छोटे बच्चे और बुजुर्ग आए दिन फिसलकर चुटहिल हो जाते हैं। साथ ही गांव में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब हैं, जिससे पेयजल संकट भी गहरा रहा है। लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान कराया जाएगा।