Etawah Auraiya News: एक माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने बिजलीघर घेरा
Etawah Auraiya News: ग्राम नगला बरी साम्हो के ग्रामीण करीब एक महीने से फुंके ट्रांसफार्मर के कारण नाराज हैं। उन्होंने बिजलीघर जाकर विभाग के अधिकारियों से आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। लंबे समय से बिजली न आने से ग्रामीणों को पेयजल और अन्य कार्यों में कठिनाई हो रही है। एसडीओ ने समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया।
Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। नगला बरी साम्हो गांव में करीब एक महीने से फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार दोपहर बिजलीघर पहुंच गए।
ग्रामीणों की नाराजगी
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि गांव का ट्रांसफार्मर करीब एक माह पहले फुंक गया था। इसके बाद से ही आपूर्ति बाधित बनी हुई है। लंबे समय से बिजली नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आपूर्ति प्रभावित होने से घरों में लगे बिजली उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं और सबसे अधिक परेशानी पेयजल व्यवस्था को लेकर हो रही है। शुक्रवार दोपहर गांव निवासी नागेंद्र सिंह, नेम सिंह, अखिलेश कुमार, राज कुमार समेत 25 से अधिक ग्रामीण बिजली उपकेंद्र पहुंचे। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी और कहा कि बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। एसडीओ दिलीप कुमार साहू ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या संज्ञान में आई है। मामले की जानकारी लेने के बाद ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि देर रात तक नया ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा और इसके बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।


