गांव के युवाओं ने उठाई स्पीड ब्रेकर की मांग
Etawah-auraiya News - ब्लॉक महेवा के ग्राम उझियानी में गांव के बीच से गुजरने वाले मुख्य मार्ग ब्लॉक महेवा के ग्राम उझियानी में गांव के बीच से गुजरने वाले मुख्य मार्ग

ब्लॉक महेवा के ग्राम उझियानी में गांव के बीच से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए गांव के युवाओं ने आगे आकर सुरक्षा की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के आसपास संचालित डेयरी प्लांट और दुग्ध चिलिंग इकाइयों के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में दूध टैंकर, पिकअप और अन्य भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में भूसा व्यापार होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों की आवाजाही भी काफी अधिक रहती है। इसके बावजूद गांव के बीच से गुजरने वाले इस मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


