जसवंतनगर। हिन्दुस्तान संवाद
थाना कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को जमुना बाग ओवर ब्रिज से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि धरबार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक रमाशंकर उपाध्याय अपने हमराही कांस्टेबल विकास व सुमित के साथ गुरुवार रात गश्त पर थे। रात करीब 1 बजे के आसपास जमुना बाग ओवर ब्रिज के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति सर्विस रोड पर आता हुआ दिखाई दिया जैसे ही उसने पुलिस को देखा वो भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस बल ने दौड़कर बल प्रयोग करते हुए उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम भूपेंद्र निवासी पुरा चतुर्भुज थाना चित्राहाट जनपद आगरा बताया है। उसकी तलाशी किए जाने पर एक नाजायज तमंचा 315 बोर दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार इस शातिर बदमाश के खिलाफ बकेवर में चार व जैतपुर में दो कुल मिलकर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। यह शातिर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ये लोग पहले रेकी करते हैं फिर चोरी या लूट को अंजाम देते हैं। शातिर बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया है।