Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsVHP to Organize Massive Trident Initiation Event for 1100 Bajrang Dal Workers in Etawah

विहिप बजरंग दल 1100 कार्यकर्ताओं को देंगे त्रिशूल दीक्षा

Etawah-auraiya News - इटावा में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर विराट त्रिशूल दीक्षा शौर्य संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1100 कार्यकर्ताओं को त्रिशूल...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाFri, 22 Nov 2024 09:24 PM
share Share
Follow Us on

इटावा। विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में बजरंग दल के तत्वावधान में गुरू तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर विराट त्रिशूल दीक्षा शौर्य संचलन कार्यक्रम 24 नवंबर को राजकीय इंटर कालेज में होगा। इस कार्यक्रम में पहली बार एक साथ 1100 बजरंग कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी। उन्हें सांकेतिक रूप से त्रिशूल भी भेंट किए जाएंगे। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में शहर के विभिन्न मार्गों पर शौर्य संचलन करेंगे। विहिप के प्रांत सह मंत्री अवधेश भदौरिया, विहिप जिला अध्यक्ष अमित दीक्षित ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विहिप बजरंग दल का यह कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर आयोजित हो रहा है। इटावा जिले को संगठन की रचना में 11 प्रखंडों में विभाजित किया गया है। इसमें नगर प्रखंड में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। त्रिशूल दीक्षा के लिए अभी तक 1100 कार्यकर्ताओं के पंजीकरण हो चुके हैं। सनातन धर्म की रक्षा और देश के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों का मुकाबला करने के संकल्प को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किय जा रहा है। इस कार्यक्रम में काली बाड़ी मंदिर के महंत सुबोधानंद महाराज और विहिप के संगठनमंत्री गजेंद्र सिंह मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं को अपना उदबोधन देंगे। कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की जा रही है। बजरंग दल के जिला संयोजक अभिनय चौधरी ने बताया कि क्षेत्र संयोजिका दुर्गा वाहिनी कल्पना, मातृ शक्ति कीप्रांत संयोजिका सीमा जादौन के अलावा अभिनव दीक्षित, प्रांत संयोजक अजीत राज भी मौजूद रहेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी समीर दोहरे करेगें। शौर्य संचलन जीआई सी पुराना बस स्टैंड, साबितगंज चौराहे से तहसील चौराहा बल्देव चौराहा होते हुए नगर पालिका तिकोनिया नौरंगाबाद होते हुए जीआई सी पर समाप्त होगा।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के सभी जनों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम वाले दिन पंजीकरण के लिए चार काउंटर और खोले गए हैं। यदि कोई पंजीकरण कराना चाहता है तो वह भी कार्यक्रम स्थल पर करा सकेगा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा का दायित्व हम सबका है। इसके लिए हमें अपने आप को तैयार भी रहना होगा। वार्ता में विहिप जिला मंत्री भानु प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें