इटावा में शॉर्ट सर्किट से वैन में लगी आग, धूं-धूंकर जलकर राख

Feb 27, 2026 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - ग्राम मड़ैया दिलीपनगर में गुरुवार रात एक वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और वैन जलकर राख हो गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए प्रयास किए और अंततः आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इटावा में शॉर्ट सर्किट से वैन में लगी आग, धूं-धूंकर जलकर राख

ग्राम मड़ैया दिलीपनगर में गुरुवार रात घर के दरवाजे पर खड़ी एक वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वैन जलकर राख हो गई। घटना में कोई जनहानि या विस्फोट नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्राम मड़ैया दिलीपनगर निवासी गौरव सिंह गुरुवार रात करीब दस बजे अपनी वैन लेकर घर पहुंचा था। वाहन को घर के दरवाजे पर खड़ा किया और अंदर चला गया। इसी दौरान अचानक वाहन के इंजन हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं।

दरवाजे पर मौजूद लोगों की नजर जैसे ही वैन में लगी आग पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत आग बुझाने के लिए अपने-अपने घरों से पानी लाने दौड़ पड़े, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग लौटे तब तक वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था। तेज लपटों और धुएं के कारण पास जाना भी मुश्किल हो गया था। इसके बावजूद ग्रामीणों ने समरसेबिल चलाकर लगातार पानी डालना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग आसपास के मकानों या अन्य सामान तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना वाहन मालिक ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। प्रारंभिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।