Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsUttar Pradesh Women Commission Member Inspects Health Centers and Schools Highlights Sanitation Issues

अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़कीं महिला की आयोग सदस्य

Etawah-auraiya News - फोटो- 11 सीएचसी भरथना का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता साम्हों। संवाददाता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाThu, 23 Jan 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on

साम्हों, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता बुधवार सुबह अचानक भरथना में संचालित सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गईं। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग कर्मियों में हड़कंप मच गया। आयोग सदस्य ने स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी दवाई वितरण, पंजीकृत, स्टोर आदि कक्षों का निरीक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों के रूम में पहुंच कर जच्चा-बच्चा का हाल चाल पूछा। साथ ही बेटी के जन्म पर उसके स्वास्थ्य, शिक्षा और विवाह करने की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है यह जानकारी महिलाएं बेटियों को कोख में न मरने दें बल्कि उनकी अच्छे से सुरक्षा करें। अगर कोई अन्य समस्या हो तो महिलाएं अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए पुलिस को सूचित करें। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने अस्पताल के निरीक्षण के बाद नगर पालिका प्रशासन पर भड़कते हुए बताया कि अस्पताल के अन्दर की व्यवस्थाएं भले ही दुरुस्त हैं,लेकिन अस्पताल के प्रवेश द्वार पर जमा नगर पालिका का कूड़ा और कीचड़ युक्त नाला यहां से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को खत्म ही नहीं करता बल्कि स्वस्थ मरीजों को ढेरों बीमारियां सौंप रहा है। यहां की गंदगी साफ रखने की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की है,उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक अमित दीक्षित को निर्देशित करते हुए कहा है कि वे गंदगी की साफ सफाई कराए जाने के लिए शासन में पत्राचार करें। निरीक्षण के दौरान महिला मंडल अध्यक्ष अनुराधा जाटव, जिला उपाध्यक्ष ऋचा मिश्रा, जिला मंत्री ममता कुशवाह, ममता गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नगर ओम प्रताप बंटू गौड़, मंडल अध्यक्ष देहात अश्वनी त्रिपाठी, इमरान खान मौजूद रहे।

हॉस्टल में गीजर और अलमारी न होने पर जवाब तलब, कम्प्यूटर टीचर भी नहीं मिला आज तक

ऊसराहार। कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने निरीक्षण किया। छात्राओं के लिए बने छात्रावास में सामान रखने के लिए अलमारी तक नहीं मिली सभी छात्राओं के सामान बैग में रखे देख उन्होंने अभी तक रैक न बनाने का कारण पूछा। उन्होंने नाराजगी जाहिर की हास्टल वार्डन ज्योत्सना से जानकारी भी ली। बाथरूम का निरीक्षण किया तो गीजर नहीं लगा था, वार्डन ने बताया गीजर लगे नहीं हैं। अनीता गुप्ता ने बताया इतनी सर्दी में गीजर न होने से बच्चों को गर्म पानी नहीं मिल पा रहा है। निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर लैब में कंप्यूटर लगे थे, लेकिन बच्चों को कंप्यूटर सिखाने के लिए शिक्षक नहीं था पता चला कंप्यूटर शिक्षक की स्कूल में अभी तक तैनाती ही नहीं हुई है। बच्चों के लिए पीने के पानी के लिए लगे आरओ की टोंटी खराब हो गई थी। जिसे सही कराने के निर्देश दिए उन्होंने स्कूल के लिए मिलने वाले सीएसआर फंड की जानकारी ली। समाजसेवी संस्थाएं और एनजीओ बैंक स्कूलों में समय पर मदद करते हैं। उसके लिए सीएसआर फंड का प्रयोग किया जा सकता है जिससे छोटी मोटी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान अनीता गुप्ता ने बच्चो के लिए बनाए गए खाने को खुद खाकर चैक किया भोजन में रोटी दाल सब्जी चावल बनाए गए थे। अच्छे खाने को देख उन्होंने हास्टल वार्डन की तारीफ की छात्राओं से तमाम सवाल जवाब किए। आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने बताया निरीक्षण के दौरान कुछ कमिया मिली है उसके लिए वह बीएसए से बात करेंगी। सुधार नही हुआ तो वह आयोग को पत्र लिखेगी, निरीक्षण के दौरान उनके साथ बीईओ सैफई नबाब सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें