इटावा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में दो वरिष्ठ कर्मियों को दी गयी विदाई
Etawah-auraiya News - उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में दो वरिष्ठ कर्मियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में उनके लंबे और अनुकरणीय योगदान को याद किया गया। रामबृक्ष गौतम और श्रीचंद पांडे को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवाकाल पूर्ण करने पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के दो वरिष्ठ कर्मियों को विदाई दी गई। कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उनके लंबे, निष्ठावान और अनुकरणीय योगदान को याद किया गया। विदाई समारोह का आयोजन यूपीयूएमएस एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से किया गया। लैब के टेक्निकल ऑफिसर रामबृक्ष गौतम और एनेस्थीसिया विभाग के टेक्नीशियन श्रीचंद पांडे के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि दोनों कर्मियों ने अपने सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभाए। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय तक संस्थान से जुड़े रहकर उन्होंने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों ने विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


