इटावा में बोले, यूपी के वित्त मंत्री, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं होने देंगे गैस की किल्लत
Etawah-auraiya News - प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि युद्ध की परिस्थितियों के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस स्थिति से गंभीरता से निपट रही है और कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव के समय के बारे में उन्होंने कोई स्पष्टता नहीं दी।

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि युद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों पर सरकार की नजर है और घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की किसी तरह की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। सरकार पूरी गंभीरता से इस मामले को ले रही है और उपभोक्ता परेशान न हो यह मुख्य मकसद है। यहां सदर विधायक सरिता भदौरिया के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने आए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि यह स्थिति युद्ध के चलते उत्पन्न हुई है। लेकिन सरकार बेहतर तरीके से निपट रही है। पूरा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को परेशानी न होने पाए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई इन पदार्थों की कालाबाजारी करता हुआ मिलेगा तो उसके खिलाफ बेहद कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। विकास तेजी से हो रहा है। यही कारण है कि विदेशी निवेशक भी उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसा सरकार की बेहतर नीतियों और कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति के कारण संभव हो सका है। वित्त मंत्री ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे व शिवाकांत चौधरी, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य और प्रेमदास कठेरिया, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य मौजूद रहे।भाजपा पदाधिकारियों से एसआईआर पर की चर्चाप्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पार्टी के पदाधिकारी से बातचीत के दौरान एस आई आर पर चर्चा की । उन्होंने जानकारी चाही कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए कितने आवेदन आए हैं। यह भी पूछा कि एस आई आर में कितने लोगों के नाम हटाए गए हैं। पदाधिकारियों से कहा कि वे इस बात का प्रयास करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से रह ना जाए । उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता को ज्यादा सक्रिय होना पड़ेगा क्योंकि भाजपा का वोटर ज्यादा एक्टिव नहीं है इसके विपरीत सपा का वोटर एक्टिव है। भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के फॉर्म जमा करने में सहयोग करना होगा।नहीं बताया पंचायत चुनाव का समयप्रदेश में पंचायत चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इतना ही कहा कि पंचायत चुनाव जरूर होंगे। हालांकि उन्होंने यह कुछ नहीं कहा कि पंचायत चुनाव कब कराए जाएंगे, समय पर होंगे या देरी से कराए जाएंगे । सिर्फ इतना ही कहा कि पंचायत चुनाव जरूर होंगे। इन दिनों पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं लेकिन वित्त मंत्री ने पंचायत चुनाव के समय को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


