Etawah Auraiya News: रविवार को आएंगे मुख्यमंत्री, डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Etawah Auraiya News: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 26 जुलाई को इटावा आ रहे हैं। प्रशासन और पुलिस तैयारी में जुटे हैं। मुख्य कार्यक्रम नुमाइश पंडाल में होगा, जहां जनसभा की जाएगी। हैलीकापेड बनाने के लिए पुलिस लाइन में काम चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्थाएं और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण किया गया है।

Etawah Auraiya News: इटावा। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 26 जुलाई को इटावा आ रहे हैं। प्रशासन व पुलिस इसे लेकर तैयारी में जुटी है। मुख्य कार्यक्रम नुमाइश पंडाल में होगा जहां जनसभा की जाएगी । मुख्यमंत्री के हैलीकाप्टर के लिए पुलिस लाइन में हैलीपेड बनाया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों ने नुमाइश पंडाल का निरीक्षण किया। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण भी किया और यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के इंतजाम किए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आगमन को लेकर उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद गुरुवार को इटावा पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ पहले नुमाइश पंडाल का निरीक्षण किया।
उन्होने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया और उस स्थान को भी देखा जहां हेलीपैड बनाया जाएगा और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। इस दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड पर सुरक्षा प्रबंधों, वीवीआईपी आगमन प्रस्थान व्यवस्था, रूट प्लान और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश भी दिए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मंच की सुरक्षा व्यवस्था आगमन, मार्ग प्रस्थान मार्ग , बेरीकेटिंग, पार्किंग व्यवस्था को भी देखा। इसके साथ ही इस तरह का यातायात प्रबंधन करने की बात कही गई जिससे जन सामान्य को परेशानी ना हो। जनसभा के लिए जन सामान्य किस रास्ते से जाएंगे और कौन सा निकास मार्ग होगा इसकी भी व्यवस्था की गई है । आपातकालीन निकासी की व्यवस्था रखी गई है और अग्निशमन व स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट कर दिया गया। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक ड्यूटी पॉइंट पर विशेष सतर्कता बरतें। यह भी कहा कि संवेदनशील स्थलों की प्रभावी निगरानी करें। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम 26 जुलाई को है, लेकिन अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं मिला है।


