
साली से दुष्कर्म करने वाला दरोगा का भाई गिरफ्तार
Etawah-auraiya News - इटावा में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर भाभी की छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दरोगा के भाई अभिषेक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने करीब पांच वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का झूठा भरोसा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर भाभी की छोटी बहन के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने के आरोप में यूपी पुलिस के दरोगा के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह करीब पांच वर्षों से पीड़िता को शादी का झूठा भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी अभिषेक, जो रिश्ते में उसकी सगी बहन के दरोगा पति का भाई है। उसने शादी करने का वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और फिर शादी से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों की सलाह पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। सीओ सिटी अभय नारायण ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




