इटावा में ठगी के शिकार युवक के रुपये कराए वापस
Feb 28, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah-auraiya News - बसरेहर थाना क्षेत्र के पुष्कर तिवारी को व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई, जिससे उनका मोबाइल हैक हो गया और 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की। साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 90,556 रुपये वापस कराए, जिससे पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।

बसरेहर थाना क्षेत्र के अह्लादपुर अभिनयपुर पाठकपुर निवासी पुष्कर तिवारी को व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और यूपीआई के माध्यम से करीब 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने नेशनल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने बैंक और पेमेंट गेटवे से समन्वय कर कार्रवाई की, जिसमें 90,556 रुपये वापस कराए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



