इटावा में 163 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी बोर्ड परीक्षा

Feb 28, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - यूपी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। शनिवार को, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की परीक्षा में 163 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 1507 में से 1443 और द्वितीय पाली में 1391 में से 1292 छात्र उपस्थित रहे। कुल मिलाकर परीक्षा के दौरान अनुपस्थित छात्रों की संख्या कम रही।

इटावा में 163 परीक्षार्थियों ने  छोड़ दी  बोर्ड  परीक्षा

यूपी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई। शनिवार को दोनो पालियों में कुल मिलाकर 163 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के संस्कृत व इंटर के कृषि चतुर्थ प्रश्नपत्र और कृषि पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान के विषयों की परीक्षा कराई गई। द्वितीय पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन व इंटर की चित्रकला की परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर हुई। आज प्रथम पाली में 1507 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 1443 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 1391 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1292 परीक्षार्थी उपस्थित रहे 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।