सुबह से बारिश शुरू, गर्मी से राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा में शुक्रवार को बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गर्मी से राहत मिली, लेकिन खेतों में पानी भरने से फसलें प्रभावित हुई हैं। उड़द और मूंग की फसल को नुकसान हुआ है, जबकि गेहूं भीग जाने से खराब हो रहा है। बारिश रुक-रुक कर हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं।

सुबह से बारिश शुरू, गर्मी से राहत

इटावा। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही एक बार फिर बारिश होने लगी। इसके चलते गर्मी से तो राहत मिली, पर खेतों में पानी भर गया इसके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे फसल का नुकसान हो रहा है। गुरुवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके बाद शुक्रवार को भी सुबह से यही स्थिति है। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बादल गरजने के साथ ही बारिश शुरू हो गई । बारिश ज्यादा तेज नहीं थी लेकिन रुक-रुक कर बारिश हो रही है और ठंडी हवा चल रही है। इससे गर्मी से काफी राहत मिली है लोगों को कूलर और एसी नहीं चलाने पड़ रहे हैं लेकिन खेतों में पानी भर जाने से उड़द और मूंग की फसल को नुकसान है।

इसके साथ ही जो गेहूं कटे रखे हैं, भीग जाने से उनका भी नुकसान है। इससे किसान परेशान हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।