बेमौसम बारिश से फसल की बर्बादी के बाद अब सर्वे टीम का इंतजार

Apr 09, 2026 09:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा में शनिवार से शुरू हुई बेमौसम बारिश और आंधी ने फसलों को गंभीर नुकसान पहुँचाया है। ताखा तहसील में सबसे अधिक क्षति हुई है। किसान सर्वे टीम का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें मुआवजा मिल सके। इस बीच, जो फसल बच गई है, उसकी कटाई तेज कर दी गई है।

बेमौसम बारिश से फसल की बर्बादी के बाद अब सर्वे टीम का इंतजार

इटावा, संवाददाता। शनिवार से शुरू हुई बेमौसम बारिश और फिर आंधी ने फसल को काफी नुकसान किया है लेकिन अभी इसका सर्वे नहीं हो पाया है । अब किसानों को सर्वे टीम का इंतजार है। यह टीम सर्वे करके रिपोर्ट दे दे तब किसानों को मुआवजा मिल सकेगा।जिले में सबसे ज्यादा नुकसान ताखा तहसील क्षेत्र में हुआ है क्योंकि यही सबसे ज्यादा ओले पड़े हैं। इससे खेतों में पक्की खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से सर्वे टीम बनाई गई है और ऐसी संभावना है कि गुरुवार या शुक्रवार को यह सर्वे टीम नुकसान वाले स्थान पर पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करेगी।

फसल की बर्बादी से दुखी किसान सर्वे टीम का इंतजार कर रहे हैं ताकि सर्वे हो जाए तो उन्हें बर्बाद हुई फसल का कुछ मुआवजा मिल सके। इस बीच जो फसल बच गई है उसकी कटाई का काम किसानों ने तेज कर दिया है । दिन भर बादल छाए रहने के कारण किसान डरे हुए हैं कि कब बारिश होने लगे, इसलिए खेतों में फसल को काटकर जल्द से जल्द घर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।