Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsUnity March in Itawa to Honor Sardar Patel s Legacy and Promote National Integration
 यूनिटी पदयात्रा निकालकर किया गया जागरुक सरदार पटेल ने रियासतों का किया एकीकरण - कमलावती सिंह

यूनिटी पदयात्रा निकालकर किया गया जागरुक सरदार पटेल ने रियासतों का किया एकीकरण - कमलावती सिंह

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - फोटो 3 पदयात्रा मे महिला कल्याण निगम की उपाध्यक्ष कमलावती, सदर विधायक सरिता भदौरिया।इटावा, संवाददातासदर विधानसभा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के सम्बन्ध में जागरुक करने...

Nov 17, 2025 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

फोटो 3 पदयात्रा मे महिला कल्याण निगम की उपाध्यक्ष कमलावती, सदर विधायक सरिता भदौरिया। इटावा, संवाददाता सदर विधानसभा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के सम्बन्ध में जागरुक करने के उद्देश्य से यूनिटी मार्च पदयात्रा'' निकाली गई। यह पदयात्रा बसरेहर ब्लॉक के ग्राम किल्ली से शुरू हुई और नगला नधा होते हुए अतर सिंह महाविद्यालय चितभवन पहुंची। जहां जनसभा हुई। पूरे मार्ग में सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगते रहे। मुख्य अतिथि महिला कल्याण निगम की उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का अदम्य संकल्प और अटूट नेतृत्व ही सशक्त और एकजुट भारत की मजबूत नींव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राष्ट्रीय एकता के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि यह यात्रा सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है, तभी देश मजबूत बनता है। यह पदयात्रा भारत की एकता, अखंडता और समरसता का प्रतीक बन रहीं हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा यात्रा प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद देश को बांटने की कोशिश की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने यात्रा में सम्मलित हुए सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। संचालन जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, यात्रा जिला संयोजक प्रशांत राव चौबे, सागर दुबे, शिव किशोर धनगर, अंशुल दुबे, विवेक रंजन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, जिला युवा अधिकारी सोनिका चन्द्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू चौधरी,