Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsUjjwala Yojana Financial Aid for LPG Cylinder Refills Distributed to Women in Etawah
गैस सिलेंडर के लिए 25 महिलाओं को दिए चेक: सरिता

गैस सिलेंडर के लिए 25 महिलाओं को दिए चेक: सरिता

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - गैस सिलेंडर के लिए 25 महिलाओं को दिए चेक: सरिता,गैस सिलेंडर के लिए 25 महिलाओं को दिए चेक: सरिता

Oct 15, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

इटावा, संवाददाता। उज्जवला योजना में महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर की रिफिल के लिए खाते में रकम भेजी गई। जिले में 25 लाभार्थी महिलाओं को प्रतीक स्वरूप चेक दी गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का संबोधन भी सुनवाया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का संबोधन सुनाया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख पात्र परिवारों को रिफिल के लिए सब्सिडी दी गई है। विकास भवन के कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने 25 पात्र महिलाओं को 559 रुपया 58 पैसा की चेक वितरित की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह रकम उनके खाते में भेजी गई है। प्रतीक स्वरूप चेक दी गई। सदर विधायक ने कहा कि सरकार सभी को दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर दे रही है। लाभार्थी महिलाओं को उज्जवला योजना में सिलेंडर, चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी सब्सिडी खाते में भेजी जा रही है। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिला उद्योग केंद्र पर ट्रेनिंग दी जा रही है वहां महिलाएं ट्रेनिंग लेकर कामकाज कर सकती हैं। ट्रेनिंग के साथ ही सामान भी दिया जाता है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की अपने गृह जनपद में निर्मित सामान का ही प्रयोग करें। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि होली दीवाली पर मुख्यमंत्री की ओर से उपहार स्वरूप सिलेंडर भेंट किए जाते हैं। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।