हादसों में किशोर सहित दो गंभीर घायल
Etawah-auraiya News - जसवंतनगर में रविवार रात एक बाइक पर सवार बृजेश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह 12 वर्षीय वेदांश को एक ऑटो ने टक्कर मार दी जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जसवंतनगर। औरैया के थाना फफूंद के विजयपुर निवासी 30 वर्षीय बृजेश पुत्र उत्तम सिंह फिरोजाबाद से चूड़ी का काम कर रविवार रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेंट पीटर्स स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, राजपुर निवासी 12 वर्षीय वेदांश सिंह पुत्र बृजेश सिंह सोमवार सुबह साइकिल से घर जा रहा था। तभी एक ऑटो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है तथा वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


