जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल
चकरनगर में थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इस विवाद को तहसील प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन भी निपटाने में विफल रहा, जिसके चलते बुधवार सुबह दोनों पक्षों में...
चकरनगर में थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इस विवाद को तहसील प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन भी निपटाने में विफल रहा, जिसके चलते बुधवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी। मारपीट के इस मामले में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा। सहसों थाना के गांव सिरसा में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मुकदमा सिविल कोर्ट में होने के बावजूद भी एक पक्ष की जमीन पर जबरिंया कब्जा करने का प्रयास किया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने सिविल कोर्ट बंद होने के कारण तहसीलदार से जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग की थी। बुधवार सुबह अवैध कब्जा करने का पीड़ितों ने विरोध किया। कहासुनी में दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट में एक पक्ष की महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ित मुंशी सिंह ने नरेश, रंजीत, भुजवल सिंह, प्रशांत, वेवी देवी, संध्या देवी, महरानी देवी, राजोदेवी, वीरेन्द्र देवी, गंगाश्री व नरेश की माता के खिलाफ मारपीट का मामले दर्ज कराया। वहीं भुजवल सिंह ने गांव के ही मुंशी, साहब सिंह, मोहिनी व मालती देवी, रूवी, रामसिंह व अमरदीप, दाखश्री के खिलाफ मारपीट का मामले दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों पक्षों की महिलाओं को मेडिकल के लिये अस्पताल भेजा। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते तहसील चकरनगर में कई मामले अवैध कब्जों को लेकर जोरों पर चल रहे है। यदि समय रहते जमीन से संबंधित विवादित मामलों को निपटाया नही गया तो कई स्थानों पर होने वाली मारपीट जैसी घटनाओं को नकारा नही जा सकता। थानाध्यक्ष सहसों मनोज कुमार परमार ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से महिलाओ सहित डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज किया गया।