
इटावा में रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल
संक्षेप:
Etawah-auraiya News - सोमवार शाम मोहल्ला रेल मंडी में रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें संजय कुमार, रोहित, तनिष्क और प्रमोद कुमार शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रमोद कुमार एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
Feb 09, 2026 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
मोहल्ला रेल मंडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार शाम आमने-सामने से दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में संजय कुमार पुत्र विनोद निवासी बलरई, संजय कुमार, रोहित पुत्र राज किशोर, तनिष्क पुत्र चरण सिंह और दूसरी बाइक पर प्रमोद कुमार निवासी पन्ना मध्य प्रदेश के रूप में हुई। प्रमोद कुमार बहोरीपुर में मित्र की शादी में शामिल होने जा रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




