Etawah Auraiya News: दो घरों में बदमाशों ने की चोरी, जांच शुरू
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दो मकानों में बदमाशों ने निर्माणाधीन मकान से बिजली

Etawah Auraiya News: इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दो मकानों में बदमाशों ने निर्माणाधीन मकान से बिजली वायरिंग के लिए लाए गए चार चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के यशोदा नगर के नंद किशोर ने बताया कि उनका मकान बन रहा है और मकान में वायरिंग के लिए भारी मात्रा में बिजली का तार रखा हुआ था। बदमाशों ने मौका पाकर मकान में घुसकर उसमें रखा लगभग 90 हजार रुपए कीमत का तार पार कर लिया। कुछ ही दूरी पर स्थित उमाशंकर के मकान से भी बदमाशों ने बिजली का तार चोरी कर लिया। मकान लंबे समय से बंद थे, बदमाशों ने कब चोरी की, इसकी ठीक जानकारी नहीं हो सकी।
पुलिस ने शिकायत के बाद पहुंचकर छानबीन शुरू की।


