कुंडेश्वर में कारों की भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बची पूर्व जिलाध्यक्ष की जान

Mar 06, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडेश्वर के पास दो कारों की टक्कर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव बाल-बाल बच गए। उनकी कार को गंभीर नुकसान हुआ, लेकिन एयरबैग खुलने से वे सुरक्षित रहे। उनके साथी कोमल सिंह कुशवाहा घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर दोनों कारों को कब्जे में लिया।

कुंडेश्वर में कारों की भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बची पूर्व जिलाध्यक्ष की जान

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडेश्वर के पास गुरुवार देर शाम दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव बाल-बाल बच गए, जबकि उनके साथ मौजूद कोमल सिंह कुशवाहा घायल हो गए। मलखान सिंह यादव अपनी कार से इटावा लौट रहे थे। कुंडेश्वर गांव के पास पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार और लहराते हुए आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व जिलाध्यक्ष की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से मलखान सिंह यादव सुरक्षित बच गए। वहीं, कार में सवार उनके साथी कोमल सिंह कुशवाहा के हाथ में चोट आ गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। टक्कर मारने वाली कार में सवार लोग घटना के बाद मौके से भाग निकले। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।