
इटावा में दरभंगा एक्सप्रेस के जले कोच से बैटरी चुराने व खरीदने में तीन गिरफ्तार
Etawah-auraiya News - आरपीएफ ने सोमवार को दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के कोच से पावर बैटरी चोरी करने के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया। इनमें एक दुकानदार भी शामिल था, जो चोरी की बैटरी खरीद रहा था। गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से 9 बैटरी और एक बाइक बरामद की गई। तीनों को रेलवे एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।
जंक्शन के यार्ड में जले खड़े दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के कोच में लगी पावर बैटरी चोरी करने के आरोप में सोमवार को आरपीएफ ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। न्यू रेलवे कालोनी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किये गये चोरों में एक दुकानदार भी शामिल है। जो कि चोरी की बैटरी खरीद रहा था। गिरफतार अभियुक्तों एवं दुकानदार के कब्जे से चोरी की गई 9 बैटरी एवं एक बाइक बरामद हुई है। सोमवार को आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के निर्देशन में एएसआई सचिन तिवारी, एएसआई विजय कुमार, हेडकांस्टेबल दुर्वेश, विकास कुमार एवं कांस्टेबल देश राज मीणा, नरेन्द्र कुमार पल, मोहित कुमार डिटेक्टिव विंग टूंडला की संयुक्त टीम जंक्शन पर चेकिंग कर रहे थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू रेलवे नॉर्थ कॉलोनी पानी की टंकी के पास से दो व्यक्ति बाइक लिए ट्रेन के कोच में लगने वाली बैटरी के साथ खड़े हैं।

आरपीएफ टीम ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर मंजीत सिंह उर्फ कजरी और कुलदीप सिंह निवासी बसरेहर को पकड़ा। इनके पास से दो बैटरी और एक बाइक बरामद हुई। बरामद बैटरी के बारे में पूछताछ पर दोनों ने कबूला कि बैटरी को उन्होंने स्टेशन पर जले खड़े दरभंगा एक्सप्रेस के कोच से चोरी किया है, जिसे वह बेचने जा रहे थे। यह भी बताया कि वह इससे पहले भी वह 7 बैटरी ओर चोरी कर चुके हैं। जिन्हें उन्होंने कृष्णा नगर फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित दुकानदार मनोज कुमार को बेचा है। उनकी निशानदेही पर दुकानदार मनोज के यहां छापा मारा गया तो सात अन्य बैटरी भी बरामद हुई। जिस पर तीनों पर रेलवे एक्ट में चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अलीगढ़ जेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि बरामद हुई बैटरियों एवं जले कोचों के सत्यापन से यह पाया गया कि बरामद बैटरी जले कोच से चोरी की गई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




