मारपीट के मामले में ट्रक मालिक गिरफ्तार, जेल भेजा
Etawah-auraiya News - सैफई के बघुईया गांव में ट्रक चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चालक प्रवेश उर्फ बब्बू की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा पाया गया है।

सैफई। बघुईया गांव में ट्रक चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम बघुईया निवासी देवेंद्र की तहरीर पर थाना में ट्रक चालक प्रवेश उर्फ बब्बू को जबरन साथ ले जाकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए साक्ष्यों के आधार पर धाराएं बढ़ाईं और कार्रवाई आगे बढ़ाई। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया आरोपित सुनील कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आशीष यादव कर रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा सामने आया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


