पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशती पर लुहिया गांव में किया गया याद चंबल संग्रहालय ने गांव के आत्मीय संबंध को किया स्मरण,

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - फोटो-3 पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 100वीं जयंती पर मौजूद चंबल संग्रहालय परिवार के सदस्य इटावा, संवाददाता। चंबल संग्रहालय परिवार के तत्वावधान

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशती पर लुहिया गांव में किया गया याद चंबल संग्रहालय ने गांव के आत्मीय संबंध को किया स्मरण,

इटावा, संवाददाता। चंबल संग्रहालय परिवार के तत्वावधान में लुहिया गांव में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के समाजवादी दर्शन, सादगी भरे जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। लुहिया गांव स्वतंत्रता संग्राम और समाजवादी आंदोलन का ऐतिहासिक गवाह रहा है। चंद्रशेखर का इस गांव से गहरा नाता था और वे कई बार यहां आए थे। चंबल संग्रहालय के निदेशक चन्द्रोदय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को स्मरण करते हुए कहा, चंद्रशेखर जी का लुहिया से आत्मीय रिश्ता था। वे यहां कई आए थे।

वे गांव की चौपाल पर बैठकर किसानों-मजदूरों से सीधा संवाद करते थे। उनकी सादगी और बेबाकी आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। चंबल संग्रहालय परिवार के वरिष्ठ सदस्य अमर सिंह तोमर ने कहा चंद्रशेखर जी ने सत्ता को कभी साध्य नहीं, साधन माना। उनके समाजवादी विचार, नैतिक राजनीति और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक ले जाना है ताकि युवा उनके मूल्यों से प्रेरणा ले सकें

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।