पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प
Etawah-auraiya News - इटावा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण किया गया। नेचर कंजर्वेशन और ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी ने पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लिया। भाजपा महिला मोर्चा ने पर्यावरण...
इटावा, संवाददाता। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन विभाग के सहयोग से नेचर कंजर्वेशन व ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विजयनगर में पौधे लगाए गए तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। समिति की ओर से सचिव निर्मल सिंह ने अपने साथियों के साथ पौधे लगाए तथा सभी को उनकी देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह कहा गया कि जब तक पौधे बड़े ना हो जाए तब तक उनकी पूरी देखरेख की जाए तथा इन्हें समय पर खाद पानी दिया जाए । इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा भी जिला मंत्री सोनिया सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है।

हम सभी को पौधे लगाने के साथ ही पहले से लगाए गए पौधों की पूरी हिफाजत करनी है। हम सबकी सक्रियता से ही यह कार्यक्रम सफल होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




