Etawah Auraiya News: पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प
Etawah Auraiya News: इटावा में नेचर कंजर्वेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी ने वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया। गांव सुल्तानपुर कला में पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। समिति ने जल संरक्षक निर्मल सिंह के नेतृत्व में पौधे लगाए, जिनकी देखरेख बड़ी होने तक की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को सौंपी गई।
Etawah Auraiya News: इटावा , संवाददाता। वृक्षारोपण महायज्ञ में नेचर कंजर्वेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।समिति की ओर से जल संरक्षक निर्मल सिंह के नेतृत्व में गांव सुल्तानपुर कला में पौध लगाए गए।पौधे लगाने के साथ ही इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जिन लोगों ने पौधा लगाया है वह बड़े होने तक इस पौधे की देखरेख करेंगे जब तक कि यह पेड़ न बन जाए। समिति की ओर से वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण का यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। इसके साथ ही भूमिजा फाउंडेशन की ओर से रविंद्र चौहान के नेतृत्व में भी पौधे लगाए गए और इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


