Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsTrain Service Disruption on Delhi-Hawrah Route Due to Rail Fracture at Balrai Station
इटावा में रेल लाइन में फ्रैक्चर, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

इटावा में रेल लाइन में फ्रैक्चर, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बलरई रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में रेल लाइन में फ्रैक्चर मिलने से हड़कंप मच गया। की-मैन ने सुबह 7:15 बजे इसकी सूचना दी। वंदेभारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। रेलवे ने बाद में क्षतिग्रस्त रेल लाइन को बदलने का कार्य शुरू किया और यातायात को सुचारू किया।

Jan 12, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार की सुबह बलरई रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड के रेल लाइन में फ्रैक्चर मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह पेट्रोलिंग कर रहे की-मैन ने रेल में फ्रैक्चर देखा और इसकी सूचना तत्काल ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर द्वारा कंट्रोल रूम को अवगत कराते ही रेल प्रशासन अलर्ट हो गया। डाउन ट्रैक पर आ रही वंदेभारत एक्सप्रेस को एहतियातन बलरई स्टेशन पर रोका गया। बलरई स्टेशन के यार्ड में खंभा नंबर 1179/6 के पास रेल फ्रेक्चर हुआ था। सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे पेट्रोलिंग कर रहे की-मैन ने रेल फ्रैक्चर देखा था एट्रेंट स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना के बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और फ्रैक्चर हुई रेल लाइन पर फिश प्लेट लगाकर अस्थायी मरम्मत की गई। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की काशन गति से निकाला गया। रेल लाइन में फ्रेक्चर के चलते वंदेभारत, शताब्दी, नंदन कानन, कालका, मुरी, नॉर्थ ईस्ट पैसेंजर समेत करीब एक दर्जन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहीं, जिन्हें धीमी गति से गुजारा गया। इससे यात्रियों को भी कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद रेलवे ने ट्रैक पर ब्लॉक लेकर क्षतिग्रस्त रेल लाइन को बदलने का कार्य शुरू कराया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद डाउन ट्रैक पर यातायात को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय रहते फ्रैक्चर की जानकारी मिलने से तुरंत ही उसे ठीक किया गया ।