
इटावा में नार्थ ईस्ट व महानंदा एक्सप्रेस रही कैंसिल,12 ट्रेनें आई देरी से
Etawah-auraiya News - बिना कोहरे के भी ट्रेनों के कैंसिल और लेट लतीफी की समस्या बढ़ रही है। शुक्रवार को नॉर्थ ईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस कैंसिल हुईं। 12 से अधिक ट्रेनें 1 से 4 घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दिसंबर की शुरुआत से ट्रेनों की गति धीमी हो गई है, जबकि मौसम सामान्य है।
बिना कोहरे के ट्रेनों के कैंसिल होने के साथ लेट लतीफी का सिलसिला चल रहा है। सर्द हवाओं के बीच यात्री ट्रेनों का इंतजार करने के लिए मजबूर हो रहे है। शुक्रवार को नार्थ ईस्ट व महानंदा एक्सप्रेस कैंसिल रहीं। वहीं 12 से ज्यादा ट्रेनें 1 घंटे से लेकर 4 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। लेट लतीफ ट्रेनें आने के बाद यात्रियों को राहत मिल सकी। दिसंबर के महीने की शुरुआत से ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने के साथ कैंसिल भी होने लगी हैं। अभी न तो घना कोहरा हो रहा है और न ही तेज सर्दी पड़ रही लेकिन इसके बाद भी ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है ।
शुक्रवार को दो ट्रेनों के कैंसिल होने के साथ 12 से ज़्यादा ट्रेनों के घंटों देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वेटिंग हॉल के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में बैठकर यात्री ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस कैंसिल रही । वहीं गाड़ी संख्या 12312 कालका नेताजी एक्सप्रेस 2 घंटे गाड़ी संख्या 18310 मुरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे गाड़ी संख्या 20801 मगध एक्सप्रेस 2 घंटे 29 मिनट गाड़ी संख्या 14854 मरुधर एक्सप्रेस 3 घंटे 51 मिनट गाड़ी संख्या 15565 वैशाली एक्सप्रेस 2 घंटे 39 मिनट गाड़ी संख्या 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस 1 घंटे 18 मिनट गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस 1घंटे 38 मिनट गाड़ी संख्या 14865 अप मरुधर एक्सप्रेस 1 घंटे 46 मिनट गाड़ी संख्या 12381 पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट देरी से पहुंची। इनके अलावा अन्य ट्रेनें भी देरी से आईं जिनके आने के बाद यात्रियों को राहत मिली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




