
इटावा में बिना कोहरे के चार ट्रेनें रही कैंसल तो 10 ट्रेनें आई घंटों देरी से
Etawah-auraiya News - अभी कोहरे का प्रकोप शुरू नहीं हुआ है, लेकिन ट्रेनों की कैंसिलेशन और लेट लतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को चार ट्रेनें कैंसिल हुईं और 10 ट्रेनें 3 से 10 घंटे की देरी से पहुंचीं। गोमती एक्सप्रेस 5:30 घंटे लेट रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अभी तो कोहरे का प्रकोप भी शुरू नहीं हुआ है लेकिन ट्रेनों के कैंसल होने के साथ लेट लतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को कानपुर- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें कैंसिल रही वही 10 ट्रेनें 3 घंटे से लेकर 10 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। गोमती एक्सप्रेस 5:30 घंटे की देरी से आने के कारण यात्री सबसे ज्यादा परेशान रहे। दिसंबर के महीने की शुरुआत में ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने लगी है । अभी न तो ज्यादा सर्दी पड़ रही है और न ही घना कोहरा हो रहा है लेकिन इसके बाद भी ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है ।
गुरुवार को चार ट्रेनों के कैंसिल होने के साथ 10 ट्रेनों के घंटों देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।गोमती एक्सप्रेस के 5:30 घंटे देरी से आने के कारण यात्रियों को अन्य दूसरी ट्रेनों से मजबूरी में यात्रा करनी पड़ी।जो ट्रेन है कैंसिल रही और जो देरी से आयीं यह सभी अप रूट की थीं । गाड़ी संख्या 12033 कानपुर नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12034 नई दिल्ली कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15483 महानंदा एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गुरुवार को कैंसल रही। 12875 नीलांचल एक्सप्रेस 9 घंटे 44 मिनट, गाड़ी संख्या 14866 मरुधर एक्सप्रेस 4 घंटे, गाड़ी संख्या 15707आम्रपाली एक्सप्रेस 6 घंटे 58 मिनट, गाड़ी संख्या 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 9 घंटे 39 मिनट,गाड़ी संख्या 1253 वैशाली एक्सप्रेस 8 घंटा 30 मिनट, गाड़ी संख्या 12225 कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटा 30 मिनट, गाड़ी संख्या 13239 पटना कोटा एक्सप्रेस 6 घंटे, गाड़ी संख्या 14853 मरुधर एक्सप्रेस 5 घंटे तथा तथा गाड़ी संख्या 2419 लखनऊ नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस 5:30 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इन ट्रेनों के आने के बाद ही यात्रियों को राहत मिली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




