Etawah Auraiya News: चलती ट्रेन से उतरने में एक ही परिवार के तीन लोग घायल

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: इटावा जंक्शन पर एक परिवार के तीन लोग ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। ये लोग कानपुर पैसेंजर के बजाय आगरा पैसेंजर में चढ़ गए थे। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घटना के समय ट्रेन की गति धीमी थी, जिसके कारण उन्होंने उतरने का प्रयास किया।

Etawah Auraiya News: चलती ट्रेन से उतरने में एक ही परिवार के तीन लोग घायल

Etawah Auraiya News: इटावा। इटावा जंक्शन पर शनिवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोग चलती ट्रेन से उतरने में प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गए। इन सभी लोगों को कानपुर पैसेंजर से भरथना जाना था लेकिन यह लोग आगरा पैसेंजर में सवार हो गए थे रेलवे के डॉक्टर ने आकर प्राथमिक उपचार किया वहीं आरपीएफ ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा अस्पताल में घायलों का मलहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गई। भरथना थाना क्षेत्र के नगला छलयानी के रहने बाले 42 साल के सर्वेश सिंह,35 साल की सर्वेश की पत्नी कुसुमलता और औरैया जिले के थाना अजीतमल क्षेत्र के एलची नगर निवासी 60 साल की सर्वेश की सास रामदेवकी शनिवार की सुबह भरथना जाने के लिए जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच परकानपुर पैसेंजर का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सुबह 8:05 पर गाड़ी संख्या 64634 मैनपुरी- इटावा-आगरा पैसेंजर ट्रेन आ गई

घायलों का उपचार

इन तीनों यात्रियों के अलावा उनके साथ के अन्य लोग कानपुर पैसेंजर समझकर इसी ट्रेन में सवार हो गए।

दुर्घटना का कारण

जब यह ट्रेन इटावा जंक्शन से आगरा के लिए रवाना हुई तब ट्रेन में बैठने के बाद इन सभी को यह पता लगा कि यह ट्रेन आगरा जा रही है हालां कि जंक्शन से छूटने के बाद ट्रेन की रफ्तार धीमी थी इसी बीच तीनों यात्री चलती ट्रेन से उतरने लगे और प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गए जब ट्रेन के गार्डन में यात्रियों को गिरते हुए देखा तो लोको पायलट को सूचना दी इसके बाद ट्रेन को रोका गया और साथ के अन्य यात्रियों को उतारा गया।

आरपीएफ की कार्रवाई

जानकारी मिलते ही आरपीएफ के एसआई हीराचंद मीना अपनी टीम के साथ पहुंचे और रेलवे डॉक्टर को सूचना दी मौके पर रेलवे डॉक्टर आये और घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया इसके बाद आरपीएफ के कांस्टेबल संजय और महिला कांस्टेबल चांदनी के अलावा पॉइंट्स मैन की मदद से घायल यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया गया और सरकारी एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया । यहां पर डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया और उसके बाद छुट्टी दे दी। मामूली रूप से घायल हुए सर्वेश सिंह ने बताया कि गलती से उनका परिवार कानपुर पैसेंजर की जगह आगरा पैसेंजर में सवार हो गया था ट्रेन धीमी थी जिसके कारण सभी ने उतरने का प्रयास किया जिसमें वह सभी गिरने से घायल हुए है。

संभव प्रश्न

✦घटना कब हुई?−
घटना शनिवार की सुबह हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: चलती ट्रेन से उतरने में एक ही परिवार के तीन लोग घायल