इटावा में ट्रेन से कटे युवक की हुई शिनाख्त
Feb 28, 2026 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah-auraiya News - चार दिन पहले रामपुर नावली के पास ट्रेन से कटे युवक की पहचान शेष कुमार के रूप में हुई, जो कन्नौज के जल्लापुर जलालपुर का निवासी था। उसका शव 24 फरवरी को लोहिया नहर पुल के पास मिला था। शेष कुमार 32 वर्ष का था और मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी।

चार दिन पहले रामपुर नावली के पास ट्रेन से कटे युवक की पहचान कन्नौज थाना धनवारा के गांव जल्लापुर जलालपुर के रहने 32 वर्षीय शेष कुमार पुत्र राम विलास के रूप में पहचान उसके चाचा ने भतीजे के रूप में की है। 24 फरवरी की सुबह लोहिया नहर पुल के पास उसका शव पड़ा मिला था। जिसके बाद उसकी शिनाख्त कराने की पुलिस प्रयास कर रही थी। जिसके बाद मृतक की पहचान शेष कुमार के रूप में हुई हैं। मृतक के चाचा ने बताया भतीजे की अभी शादी नही हुई थी। शेष कुमार मजदूरी करता था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



